स्वदेशी मेले में हमारे लोकजीवन और सादगी,परिश्रम और आत्मविश्वास का सुंदर संगम दिखाई देता है- प्रवीण पटेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

मुख्यालय के डायट मैदान मंझनपुर में हर घर स्वदेशी,घर घर स्वदेशी के तहत आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो स्वदेशी मेले को बतौर मुख्यातिथ लोकसभा फूलपुर से सांसद प्रवीण पटेल ने फीता काट शुभारंभ कर अवलोकन किया।

मुख्यातिथ प्रवीण पटेल ने  “उत्तर प्रदेश ट्रेड शो स्वदेशी मेला” को संबोधित करते हुए बताया कि
इस भव्य मेले में प्रदर्शित स्वदेशी उत्पादों की विविधता ने आत्मनिर्भर भारत की भावना को सजीव रूप में प्रस्तुत किया है। अपनी माटी से जुड़े इन उद्यमों में हमारे लोकजीवन की सादगी,परिश्रम और आत्मविश्वास का सुंदर संगम दिखाई देता है यह आयोजन न केवल स्थानीय उत्पादों को मंच प्रदान करने वाला है बल्कि “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम भी है साथ ही यह मेला प्रधानमंत्री की वोकल फार लोकल मंत्र को बढ़ावा देने के लिए है इसमें उद्योग,खादी एवं ग्रामोद्योग,माटी कला बोर्ड,हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग,रेशम,ग्रामीण आजीविका मिशन,सीएम युवा,ओडीओपी,विश्वकर्मा श्रम सम्मान से संबंधित विभागों,हस्तशिल्पियों,कारीगरों एवं उद्यमियों द्वारा रोजगार परक योजनाओं एवं उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा इस मौके पर एससी एसटी अयोग सदस्य जितेंद्र कुमार गौतम,राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा,जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री संजय जायसवाल,ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,कविता पासी, चेयरमैन सिराथू राजेंद्र कुमार भोला यादव,शांति कुशवाहा,डीसीएफ चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ल सहित सम्मानित कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें