स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी में मिशन शक्ति के तहत किया गया आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 के अन्र्तगत आज दिनांक 06.10.2025 को प्राचार्य डा0 (प्रो0) हरिओम कुमार सिंह की अध्यक्षता मे चिकित्सा महाविद्यालय के लेक्चर थियेटर मे नारी आत्म सुरक्षा (सेल्फ डिफेन्स) का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन मे एम0बी0बी0एस0 प्रथम वर्ष मे अध्यनरत छात्र छात्राओं को आत्म सुरक्षा (सेल्फ डिफेन्स) के बारे मे हास्टल वार्डन, आचार्य डा0 सरस्वती जयसवाल यादव ने एक विडियो के माध्यम से विस्तार पूर्वक बताया एवं समझाया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम मे प्राचार्य डा0 (प्रो0) हरिओम कुमार सिंह, आचार्य डा0 सरस्वती जयसवाल यादव, सह- आचार्य डा0 शारदा सिंह, सहायक आचार्य, डा0 अंकित तिवारी, डा0 नन्दिनी राघव, डा0 प्रतिमा त्रिपाठी एवं चिकित्सा महाविद्यालय एम0बी0बी0एस0 प्रथम वर्ष मे अध्यनरत छात्र छात्राएं व स्टाफ उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें