कौशाम्बी - विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कौशांबी ईकाई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला पंचायत सभागार मंझनपुर में एक आकस्मिक बैठक आयोजित की। इस बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीलमणि का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री अंशुमान ने मुख्य अतिथि और विधि प्रकोष्ठ काशी प्रांत के धर्मयात्रा प्रमुख अरविंद ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भागीदारी की। अंशुमान जी ने नए जिलाध्यक्ष नीलमणि को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों और नीतियों पर कार्य करते हुए विहिप को गौरवान्वित करने की उम्मीद जताई। उन्होंने संघ और सनातन के विस्तार के लिए जिलाध्यक्ष को प्रत्येक प्रखंड में 25-25 लोगों की समितियों की स्थापना और शाखा चलाए जाने का निर्देश दिया।
इस दौरान धर्मप्रांत प्रमुख अजय पाण्डेय ने धर्मरक्षा निधि और रामायण, महाभारत परीक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, आगामी दिनों में होने वाली सभी प्रखंडों की बैठकों की रणनीति भी तैयार की गई। कार्यकर्ताओं ने संघ शताब्दी समारोह को लेकर भी विशेष परिचर्चा की। बैठक में उपस्थित संगठन सदस्यों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर नए जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर सुरेश मौर्या (प्रयाग विभाग सदस्य), राजेंद्र (जिला मंत्री), राम अभिलाष (जिला उपाध्यक्ष), नरेंद्र साहू (जिला कोषाध्यक्ष), प्रेम नारायण (संगठन मंत्री), विवेक जायसवाल (जिला सहमंत्री), केडी द्विवेदी (विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक), धीरेंद्र सिंह (बजरंग दल संयोजक), समर बहादुर और रूपेंद्र शर्मा (गौरक्षा प्रमुख), रिंकू केसरवानी (नगर अध्यक्ष), दीप वर्मा, कुंवर चंद्र, कृष्णकांत, अनिल श्रीवास्तव, प्रिया, प्रियंका एवं सुनीता बहनें आदि लोग मौजूद रहे।






