कौशांबी में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

 

कौशांबी-इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब, कौशांबी के चुनाव में इस बार उत्साह और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। नामांकन प्रक्रिया में कुल आठ पदों पर उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। विशेष बात यह रही कि सभी पदों पर एक ही नामांकन होने के कारण सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष अली मुक्तेदा, उपाध्यक्ष अमर नाथ झा, महामंत्री इंतेजार रिजवी, संगठन मंत्री शनिराज वर्मा, कोषाध्यक्ष राम किशन पटेल, मंत्री अयमान अहमद, आय-व्यय निरीक्षक नवनीत कुमार, सचिव सुनील कुमार साहू, मेराज शेख और खादिम रिजवी निर्विरोध निर्वाचित हुए है। संगठन के संस्थापक धारा सिंह ने निर्विरोध चुनाव को पत्रकारों की एकजुटता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और समाजहित में निष्पक्ष पत्रकारिता करना है। वहीं संरक्षक प्रसिद्ध मिश्रा ने उम्मीद जताई कि नव-निर्वाचित टीम संगठन को नई दिशा और मजबूती देगी। अध्यक्ष अली मुक्तेद ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाएँगे। उपाध्यक्ष अमरनाथ झा ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। महामंत्री इंतेजार रिजवी ने कहा कि क्लब की गतिविधियों को और रचनात्मक बनाया जाएगा। संगठन मंत्री शनिराज वर्मा ने संगठन विस्तार और नए पत्रकारों को जोड़ने पर जोर दिया। कोषाध्यक्ष राम किशन पटेल ने वित्तीय पारदर्शिता को प्राथमिकता देने की बात कही। मंत्री अयमान अहमद ने सभी प्रस्तावों को लागू कराने की जिम्मेदारी निभाने का आश्वासन दिया। आय-व्यय निरीक्षक नवनीत कुमार ने आर्थिक अनुशासन बनाए रखने का वादा किया। सचिव सुनील कुमार साहू ने कहा कि संगठन की गतिविधियों को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करेंगे। सचिव मेराज शेख और खादिम रिजवी ने संयुक्त रूप से कहा कि वे टीम वर्क को आगे बढ़ाएँगे। निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद संगठन के कार्यालय में उत्सव का माहौल देखने को मिला। पदाधिकारियों के स्वागत में सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ जिला मुख्यालय मंझनपुर में जुलूस भी निकाला गया। जगह-जगह लोगो ने स्वागत किया। जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई। जुलूस के आगे पुलिस स्क्वॉड और पीछे दंगा नियंत्रण बल लगाया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अराजकता या अव्यवस्था फैलने न पाए। अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नजर रखे हुए थे। सुरक्षा व्यवस्था के चलते जुलूस शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष ब्रजेश गौतम और न्यू प्रेस क्लब के अध्यक्ष विमलेश शुक्ला भी मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें