नगर पालिका परिषद मंझनपुर कटरा नगर मोहल्ले में जल निकासी न होने के कारण नाली का पानी रास्ते में बज बजा रहा

 

 

कौशाम्बी- जिले के नगर पालिका मंझनपुर के कटरा नगर मोहल्ले में जल निकासी के अभाव के कारण नाली का पानी रास्ते में बजबजा रहा है, जिससे मोहल्ला वासियों को गंभीर दिक्कतें हो रही हैं और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। मोहल्ले के लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से समाधान की मांग कर रहे हैं।मंझनपुर नगर पालिका परिषद ने जल निकासी सुधारने के लिए कई योजनाएं बनाईं हैं और कुछ इलाकों में नालियों की सफाई एवं मरम्मत भी हो चुका है, जल निकासी की समस्या को लेकर वार्ड में नालियों की साफ-सफाई और सड़क मरम्मत का कार्य नही कराने से फिलहाल कटरा नगर मोहल्ले में जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई है और बारिश के दिनों में स्थिति और दयनीय हो जाती है, जिससे लोगों के घरों में पानी भर जाता है। इससे वहां के निवासी काफी परेशान हैं और स्वास्थ्य जोखिम बढ़ रहा है।

नगर पालिका प्रशासन ने कुछ निरीक्षण और आश्वासन तो दिए हैं, लेकिन मौजूदा समय में ठोस कदम और समाधान की आवश्यकता बनी हुई है।इस समस्या के समाधान हेतु नगर पालिका और संबंधित विभागों को जल निकासी की समस्या को समय पर पूरा करना महत्वपूर्ण होगा ताकि नालियों का पानी रास्तों पर न रुके और बीमारी फैलने का खतरा कम हो सके।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More