कौशाम्बी में सड़क हादसा: अज्ञात कार की टक्कर से जीजा-साले की दर्दनाक मौत,

कौशाम्बी-

करारी थाना क्षेत्र के मीरापुर मोड़ के पास शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों रिश्तेदार घर से लौट रहे थे तभी अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।घटना में मृतकों की पहचान सुखई और बुदुन के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुए इस हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम का माहौल है।सूचना पर करारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जाँच में जुटी हुई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More