मिशन शक्ति अभियान के तहत 500 कन्याओं का पूजन, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल व आईजी अजय मिश्रा ने दिलाया आत्मविश्वास

 

कौशाम्बी। महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को नई ऊर्जा देने के लिए मंगलवार को राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय, कोइलहा में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें प्रयागराज मंडल की आयुक्त सौम्या अग्रवाल एवं आईजी प्रयागराज रेंज अजय कुमार मिश्रा ने स्वयं उपस्थित होकर 500 बालिकाओं का विधिवत पूजन किया और उन्हें फल व मिठाइयाँ वितरित कीं।
*वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह*
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार और जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी भी मंच पर उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष संदीपनघाट, विद्यालय प्रशासन एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।
*बालिकाओं को मिला आत्मविश्वास का मंत्र*
कार्यक्रम में कमिश्नर और आईजी ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला सहायता हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में जानकारी दी और ज़रूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।मिशन शक्ति की शपथ अधिकारियों ने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान कर उन्हें आत्मविश्वास के साथ समाज में आगे बढ़ने का आह्वान किया। अंत में मिशन शक्ति अभियान से संबंधित पुस्तिकाएँ व पंपलेट वितरित किए गए तथा सभी को महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More