*मंडलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं,आशा संगिनी,ए.एन.एम, सी.एच.ओ एवं महिला चिकित्साधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र  देकर किया सम्मानित

कौशाम्बी-

 

मंडलायुक्त प्रयागराज  सौम्या अग्रवाल एवं पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज  अजय कुमार मिश्रा ने आज मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय,कोईलहा में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ कर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं-संजू देवी, रेहाना नसरीन, शशि केसरवानी, किरन शर्मा, मंजू देवी, उमा कुशवाहा, विमला देवी, आरती देवी, निशा, अनुपा आशा देवी, राजपति, उर्मिला देवी एवं गीता देवी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। इसी प्रकार उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा संगिनी-संध्या देवी व संगीता भारतीय एवं ए.एन.एम.-खुशनुमा बानो, ज्योति कुमारी व स्वाति मौर्य तथा सी.एच.ओ.-निहारिका श्रीवास्तव व कोमल सिंह को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। इसके साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली चिकित्सक डॉ. रेनू परिहार एवं डॉ. मानसी उपाध्याय को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

*मंडलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया सम्मानित*

*मंडलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली प्रदान कर की गोदभराई एवं बच्चों को कराया अन्नप्राशन*

मंडलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने सैम बच्चों,जो स्वस्थ होकर सुपोषित हुए-अयांश, राधा, मोहित, रिद्धि, विशेष, वेदा, दिव्यांश, तानिया, चित्रेश तिवारी व कार्तिकेय को उपहार प्रदान कर पुरस्कृत किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-मंजू देवी विजयलक्ष्मी,रोली कुशवाहा,कोमल तिवारी,काजल,उर्मिला कुशवाहा,शाहिदा खातून,सुमन शुक्ला,उर्मिला कुशवाहा, रोशनी पटेल एवं कामिनी देवी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
मंडलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली प्रदान कर गोदभराई की तथा बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में लगाए गए स्वास्थ्य कैंप का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी एवं अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More