भय पैदा करने के बजाय सनेदनशीलता दिखलाये पुलिस प्रशासन – तलत अजीम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

पोस्टर विवाद पे पुलिस कि कार्यवाही को पूर्व जिला अध्यक्ष ने वताया दमनातमक

कौशाम्बी- जिले में हाल ही में प्रोफेट मोहम्मद साहब के पोस्टर विवाद को लेकर जिस प्रकार लगातार पुलिस कार्यवाही की जा रही है, उस पर पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी से चायल विधानसभा के प्रत्याशी रहे तलत अज़ीम ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

तलत अज़ीम ने कहा कि देश में सबको अपने धर्म को मानने कि आजादी है और केवल कुछ झंडों और तख़्तियों को लेकर जिस तरह से पुलिस घर–घर जाकर छापेमारी कर रही है और रात के समय लोगों को उठाकर थानों में बंद किया जा रहा है, वह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी भावनाएँ प्रकट करने का अधिकार है। लेकिन पुलिस की यह कार्रवाई न केवल लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है, बल्कि इससे पूरे इलाके में अल्पसंख्यक समाज में भय और असुरक्षा का वातावरण पैदा हो गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस विषय को संवेदनशीलता से संभालना चाहिए , लेकिन इसके विपरीत अल्पसंख्यकों पे लगातार दमनात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। यह स्थिति सरकार की मानसिकता और उसकी नीतियों पर गंभीर प्रश्न खड़ा करती है। लोकतंत्र में शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी शांति और न्याय कायम करना है, न कि किसी समाज विशेष में डर और दहशत का माहौल बनाना है।

तलत अज़ीम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से शांति, भाईचारे और संवैधानिक मूल्यों की पक्षधर रही है और ऐसे किसी भी कदम का विरोध करती है जो लोगों के अंदर भय पैदा करने कि मंशा से कि जा रही ही।

साथ ही उन्होंने जिले के लोगों से भी अपील की कि वे धैर्य और संयम बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, भीड़ न जुटाएँ और कानून-व्यवस्था को हाथ में न लें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें