कौशाम्बी-
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के निर्देश में आज समस्त क्षेत्राधिकारी के नितृत्व में जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना था।

निरीक्षण और चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की विस्तृत जांच की गई। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक दस्तावेज, वाहनों की कानूनी स्थिति और संदिग्ध वस्तुओं की पड़ताल की गई। साथ ही शीशों में काली फिल्म लगाये चार पहिया वाहनो एवं जाति लिखे हुये वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।
Author: Up Head Line
Post Views: 71






