मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत चलाया गया जन-जागरूकता अभियान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

रिपोर्ट-ताज उददीन

महिला कल्याण विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा एवं मिशन शक्ति-5 के अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा ने नवरात्रि के पावन अवसर पर मां सरस्वती की चित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।
मा0 सदस्य ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तीकरण तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं एवं मिशन शक्ति फेज-5 के महत्व पर विस्तार से जानकारी प्रदान कर बालिकाओं को जागरूक किया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना आदि के बारे विस्तार से जानकारी दी। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी माधुरी सिंह ने अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा बालिकाओं को सशक्त होने पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान कर उन्हें जागरूक किया।
प्राचार्य डायट निधि शुक्ला ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बालिका शिक्षा और अपने आप को कैसे सुरक्षित एवं स्वस्थ रखें आदि पर विस्तार से जानकारी दी। मा0 सदस्य ने बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन एवं फल वितरित किया।


कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी मंतशा बानो, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधीक्षिका कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, विद्यालय स्टाफ तथा महिला कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विद्यालय की समस्त बालिकायें उपस्थित रहीं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें