चायल के काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आरपी ओझा को बनाया गया है। इनके प्रधानाचार्य बनते ही छात्र-छात्राओं और स्टॉफ में खुशी की लहर दौड़ गई।
विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में सोमवार को तेरह वर्षों से अध्यापन कर रहे रवि प्रकाश ओझा को उनके अनुभव, अध्यापन और व्यवहार के मद्देनजर विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें प्रधानाचार्य के रूप में नियुक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मीनू योगेश साहू, जिला अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष शिव मूरत उर्फ भैय्यन, वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय, बलदाऊ पांडेय, ब्रह्म दत्त शुक्ला की उपस्थिति में उन्हें प्रधानाचार्य की कुर्सी सौंपी गई। सभी शिक्षकों ने मिलकर उन्हें बुके प्रदान करते हुए माला पहनाकर सम्मानित किया। सबने एक साथ मिलकर निर्णय लिया कि विद्यालय को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए वचन दिया। उत्थान संस्था के सचिव डा.केके तिवारी, अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार और मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक तिवारी ने अपने संदेश में प्रधानाचार्य को बधाई ज्ञापित की। इस अवसर पर रिकी यादव, अभिनंदन पांडे, सुधा पांडे, रविंद्र उपाध्याय, शाइस्ता, अनुराग तिवारी, कुमार सौरभ, सदफ शेख, मनीष अग्रहरि, महेन्द्र कुशवाहा और रिंकू मैम सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।







