यात्रियों से भरी अल्फा गाड़ी खाई में गिरी, चालक गंभीर

 

कौशांबी- जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र के दर्जिन का पुरवा गांव के पास सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी अल्फा गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई।

हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वाहन में सवार यात्रियों की जान स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बच गई। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने राहत-बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी सवारियों को सुरक्षित निकालने में मदद की।

सूचना पाकर मौके पर पुलिस थाने की टीम पहुंची और हालात का जायजा लिया। घायल चालक को 108 एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस का कहना है कि गाड़ी को खाई से निकालने की कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More