दुर्गा मूर्ति रखने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने प्रशासन ने दो हिस्सों में बाँट कर जमीन का कर दिया फैसला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी- जिले के करारी कस्बे में दुर्गा मूर्ति रखने के सार्वजनिक स्थान पर लोगो ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी,कल से नवरात्रि शुरू हो रही है,जिसको लेकर लोग उक्त स्थान कर पहुंचे तो विवाद शुरू हो गया,विवाद की स्थिति की जानकारी प्रशासन को हुई तो उच्च अधिकारी और भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और सूझ बूझ के साथ विवाद को समझा और आपसी समझौते से विवाद को निपटाया गया।

प्रशासन ने बाबा साहब की छोटी मूर्ति मो हटवाकर एक बड़ी मूर्ति उस स्थान को दो हिस्सों में आठ आठ फीट में बांटकर रात में ही लगवा दिया,वही दूसरी तरफ के स्थान कर अब नवदुर्गा जी की मूर्ति रखने का स्थान निर्धारित करा दिया गया।

प्रशासन की इस सूझ बूझ के चलते एक बड़ा विवाद हल हो गया और उक्त सार्वजनिक स्थान पर अब दोनों पक्ष के लोग अपनी अपनी पूजा कर सकेंगे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें