प्रतापगढ़- समग्र शिक्षा माध्यमिक के बैनर तले प्रयागराज के राजकीय इंटर कालेज में मंडल स्तर की कला प्रतियोगिता शनिवार को आयोजित हुई। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ एवं अन्य विद्यालयों से मंडल के लिए चयनित प्रथम स्थान प्राप्त टीम राजकीय इंटर कालेज प्रतापगढ़ एवम अमर जनता इंटर कालेज कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ़ के छात्र–छात्राओं ने 12 विधाओं में प्रतिभाग किया।
इसमें लोक नृत्य, त्रिआयामी दृश्यकला, द्विआयामी दृश्यकला, कहानी एवं नाटक, पेंटिंग एवं अन्य विधाओं में प्रतिभाग किया। कहानी वाचन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में राज्य के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ से छात्रा तृप्ति एवं जाह्नवी तथा अमर जनता इंटर कालेज कटरा गुलाब सिंह से ओम संस्कृति श्रीवास्तव ने मंडल स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।
अन्य छात्र छात्राएं विभिन्न विधाओं में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये। गाइड शिक्षिका के रूप में उर्दू प्रवक्ता डॉ अस्मत नीलो अंसारी एवं हिंदी प्रवक्ता डॉ प्रियंका सिंह रही।
जनपद की शिक्षा विभाग की इस बड़ी उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ओमकार राणा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ आरपी सरोज, प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी, प्रधानाचार्य गीता यादव, उप प्रधानाचार्य डॉ मोहम्मद अनीस प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह, शिशिर श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव एवं शिक्षा विभाग के अन्य प्रधानाचार्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई दी एवं छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






