कौशाम्बी-
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कम्पोजिट विद्यालय, अवाना आलमपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति पंजिका एवं अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। कार्यरत 09 शिक्षकों के सापेक्ष 06 शिक्षक उपस्थित पाये गए। बताया गया कि प्रभारी प्रधानाध्यापिका सी.सी.एल. पर व सहायक अध्यापक शनि सिंह सी.एल. पर एवं शिक्षामित्र माधुरी ओझा एफ.एन.एल. प्रशिक्षण के लिए गई हैं। विद्यालय में नामांकित 242 बच्चां के सापेक्ष 165 बच्चे उपस्थित पाये गए।
जिलाधिकारी ने कक्षा-07 में जाकर बच्चों से गणित के सवाल पूॅछकर एवं अंग्रेजी की किताब पढ़वाकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। शिक्षा की गुणवत्ता ठीक पाई गई।
Author: Up Head Line
Post Views: 45






