*वृहद स्कूल नेत्र परीक्षण अभियान “स्वस्थ दृष्टि – उज्ज्वल भविष्य” की हुई शुरुआत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

परम पूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट अंतर्गत द्वारा संचालित श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में समूचे विश्व में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। देश से अंधत्व कम करने के लिए समय समय पर श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा तमाम तरह के अभियान चलाकर एवं देश के कोने कोने में जिला प्रशासन के साथ एवं अंधत्व निवारण पर काम कर रहे तमाम सेवा फाउंडेशनों, एन जी ओ के साथ मिलकर काम करता है।जिसके चलते भगवान भोलेनाथ की नगरी वाराणसी ज़िले में बच्चों के लिए वृहद स्कूल नेत्र परीक्षण अभियान “स्वस्थ दृष्टि – उज्ज्वल भविष्य” की शुरुआत हुई। इस पहल का शुभारंभ राजकीय क़्वींस इंटर कॉलेज, लहुराबीर, काशी विद्यापीठ में किया गया।यह कार्यक्रम पूरी तरह से Peek Vision सॉफ़्टवेयर पर आधारित है. जो वर्ष 2017 से भारत में बच्चों की नेत्र देखभाल के क्षेत्र में कार्यरत है। स्मार्टफोन-आधारित इस तकनीक की विशेषता है कि यह तेज़, सटीक जाँच के साथ-साथ रियल टाइम डेटा उपलब्ध कराती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), वाराणसी ने की। इस अवसर पर डॉ. संदीप चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी, श्री सुमित कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य, विभिन्न ब्लॉक प्रमुख एवं विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। यह अभियान Peek Vision, सेवा फाउंडेशन, श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट एवं जिला प्रशासन, वाराणसी के संयुक्त सहयोग से संचालित किया जा रहा है। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट वर्ष 1950 से मध्य भारत में उच्च गुणवत्ता पूर्ण नेत्र सेवाएं निरंतर प्रदान कर रहा है।Peek Vision की ग्लोबल प्रोग्राम डेवलपमेंट हेड, डॉ. प्रिया मज़ारिया ने कहा:”हमें श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट और वाराणसी जिला प्रशासन के साथ सहयोग करके प्रसन्नता है। इस पहल से हम बच्चों के जीवन में सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन ला सकेंगे।”मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हिमांशु नागपाल, आईएएस ने कहा:”यह पहल हमारे संकल्प को दर्शाती है कि वाराणसी का प्रत्येक बच्चा उत्तम दृष्टि और उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त कर सके। सरकारी नेतृत्व, नवीन तकनीक और श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जैसे विश्वसनीय संस्थानों के सहयोग से हम शिक्षा और स्वास्थ्य को साथ जोड़कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। इस अवसर पर श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के सीईओ एवं ट्रस्टी डॉ. इलेश जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम वाराणसी जिले के सभी स्कूली बच्चों तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, ट्रस्टी मनोज पंड्या ने जिला प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुबीश कुय्यादियिल, हेड-सीसीओ द्वारा किया गया। विशेष अतिथि के रूप में शशिकांत श्रीवास्तव (एबीएसए, अराजीलाईन), रामपूजन पटेल (एवीएसए, काशी विद्यापीठ) सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें