खेत में काम करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अलग अलग थाना क्षेत्र में दो महिलाओ की मौत दो झुलसे

 

कौशाम्बी। जिले में बारिश के बीच आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी है,बारिश के दौरान बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिर गई,आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रही दो महिलाओ एवं दो बकरियों की मौत हो गई,वही दो अन्य लोग गंभीर झुलस गए है,आनन फानन में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए,जहा महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया वही झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है।

पहली घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के देवरा मजरा पट्टी नरवर की है जहा शाहजहां बेगम पत्नी माजुद्दीन उम्र 42 वर्ष अपनी बेटी खेत में करेला तोड़ रही थी तभी आकाशीय बिजली गिर गई,जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई,वही साथ में काम कर रहे अमित कुमार और शशि कुमारी गंभीर झुलस गए।पास में रहे लोग और परिजन सभी को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने शाहजहां को मृत घोषित कर दिया वही दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।

दूसरी घटना कोखराज थाना क्षेत्र के पलटीपुर गांव की है जहा रमेश चन्द्र सोनकर की पत्नी लीला देवी 45 वर्ष अपनी बकरियों को लेकर गांव के बाहर गई हुई थी। शाम के समय अचानक बारिश शुरू हो गई तो वह वहीं पास में एक महुवा के पेड़ के नीचे बकरियों के साथ खड़ी हो गई। इसी बीच अचानक आकाशीय बिजली गिर गई,आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं उसके साथ साथ उसकी दो बकरियो की भी मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।महिला के तीन पुत्र मनीष 25 साल, जितेंद्र कुमार 23 साल , आशीष कुमार 18 साल व एक पुत्री किरन देवी 22 साल है।

सूचना पर मौके पर तत्काल थाना पुलिस ने पहुंचकर दोनों मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More