तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,500 मीटर तक घिसटती रही बाइक, बाइक सवार की हुई मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

कौशाम्बी जिले में नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है,तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर लगने के बाद बाइक 500 मीटर तक घिसटती रही,हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराई और परिजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,बागी घटना के बाद चार पहिया वाहन मौके से फरार हो गया ।पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के करेंटी पेट्रोल पंप के पास की है,जहा पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के विहका निवासी राकेश कुमार कुशवाहा उम्र 35 वर्ष पुत्र बिंदेश्वरी प्रसाद कुशवाहा सोमवार की शाम को बाइक से अपने घर बिहका की ओर जा रहे थे, जैसे ही वह कोखराज थाना क्षेत्र के करेंटी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे पीछे से आ रही तेज रफ़्तार चार पहिया गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दिया, जिससे बाइक चार पहिया गाड़ी में फस गई और आधा किलोमीटर दूर तक बाइक सवार और बाइक घिसटती चली गई जिससे बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई ।हादसे के बाद चार पहिया वाहन फरार हो गया।दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के दौरान चार पहिया गाड़ी की नंबर प्लेट टूट कर नीचे गिर गई जिससे चार पहिया वाहन की पहचान हो गई है ,पुलिस उसकी तलाश कर रही है, घटना की जानकारी परिजनों को दी गई,सूचना के बाद जिस पर परिजन रोते बिलखते पहुंच गए है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें