छात्रा ने घर के अंदर बने शौचालय में फंदे से लटककर दे दी जान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशांबी – पूरा मामला कोखराज इलाके का है। यहां एक छात्रा ने शनिवार शाम घर के अंदर बने शौचालय में फंदे से लटककर जान दे दी।

बताया जाता है कि घटना के वक्त छात्रा घर पर अकेली थी। शाम को खेत से घर लौटी छात्रा की मां को उसके आत्महत्या करने की जानकारी हुई तो वह बदहवाश हो गई। आसपास के लोग भी जुटे। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।

कोखराज क्षेत्र के बम्हरौली गांव निवासी रामबली मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार की शाम करीब चार बजे उसकी पत्नी प्रियंका देवी खेतों की ओर थी। छोटा बेटा दीपांशु घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान दोपहर को स्कूल से लौटकर आई 16 वर्षीय बेटी श्वेता घर पर अकेली थी।

श्वेता स्थानीय एक स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। खेलकर घर पहुंचा भाई दीपांशु स्वेता को खोजते हुए छत पर गया तो वहां बने शौचालय में उसका शव फंदे पर लटक रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही मां बदहवाश हालत में घर पहुंची। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा की मां का कहना है कि बेटी काफी दिनों से बीमार रहती थी। इस वजह से उसने फंदे से लटक कर जान दे दी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें