सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में नेत्रदाता परिजन सम्मान समारोह का हुआ आयोजन*

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चित्रकूट-

*इस कार्यक्रम में समाज सेवियों ने भी बढ़चढकर लिया हिस्सा*
संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित चित्रकूट स्थित सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में आज दिन शनिवार 13 सितंबर को नेत्रदाता परिजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।गौर तलब है कि समाज में फैली नेत्रदान की तमाम गलत भ्रतियों को दूर करते हुए जिन्होंने अपने नेत्रदान से समाज के किन्हीं दो अंधे व्यक्तियों को रोशनी देने का महान और पुण्य काम किया है,उनके परिजनों का इस महादान में बखूबी सहयोग करने के लिए ये

नेत्रदाता परिजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में शामिल हुए समस्त नेत्रदाता परिजनों को साल, स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी डा बी के जैन ने सभी नेत्रदाता परिजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में नेत्रदान को लेकर तमाम तरह की गलत भ्रांतियां फैली हुई है। इन भ्रांतियों को दूर करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित करे और अपने घर से शुरू कर मुहल्ले और गांव तक ये महादान करवा कर पुण्य के भागीदार बनें। चिकित्सालय स्थित कार्निया विभाग के प्रमुख डा गौतम सिंह परमार द्वारा कहा गया कि ये पुण्य का कार्य है, इसमें सबको बढ़चढ़ कर भागेदारी करनी चाहिए।और ज्यादा से ज्यादा इस मिशन को बढ़ाए, जिससे अंधे लोगो को रोशनी मिल सके। सन 2007 में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय में आई बैंक स्थापित किया गया था, तब से लेकर आज तक लगातार नेत्रदान के कार्यक्रम आयोजित हो रहे है।चिकित्सालय में अब तक लगभग 9 हजार नेत्रदान हो चुके है, और इतने ही लोगो को पुतली लगाकर रोशनी प्रदान की गई है। वही कार्यक्रम में पधारे सभी समाज सेवियों को पुष्प गुच्छ ,पट्टी, गुरदेव फोटो,गुरुदेव पुस्तक एवं श्री सदगुरुबदेवा संघ द्वारा संचालित गति विधियों की रिपोर्ट देकर सम्मानित किया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें