कौशाम्बी-
*चायल विधानसभा में सपा की मासिक बैठक सम्पन्न*
*कौशाम्बी*। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को चायल में संपन्न हुई चायल विधानसभा अध्यक्ष चन्द्र जीत यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी सेक्टर अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आगामी पंचायत चुनाव और एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक में विशेष रणनीति बनाई गई।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव आनंद मोहन सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि “संगठन की मज़बूती से ही चुनाव जीते जाते हैं। कार्यकर्ता ही समाजवादी पार्टी की असली ताक़त हैं। हर कार्यकर्ता को चाहिए कि वह अधिक से अधिक मतदाता बनवाने का संकल्प ले और हर बूथ पर मजबूती से काम करे।”उन्होंने कहा कि अगर कार्यकर्ता गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर जनता से जुड़े और उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराए तो निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी आने वाले चुनावों में जीत हासिल करेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एमएलसी चुनाव के लिए मतदाता बढ़ाना ही सबसे अहम कार्य है, और इसमें सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।इस मौके पर कैलाश केसरवानी, अनवर अहमद, राकेश सिंह उर्फ भोला सिंह पटेल, सन्तोष केसरवानी, कुशल सिंह पटेल, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रह बैठक के अंत में विधानसभा अध्यक्ष चन्द्र जीत यादव ने कहा कि “चायल विधानसभा में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। सभी कार्यकर्ता तन-मन से जुटकर पार्टी का परचम बुलंद करेंगे।”






