*AIIMS रायपुर के नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ बी के जैन से मुलाकात कर निदेशक AIIMS अशोक जिंदल ने AIIMS रायपुर आने का दिया आमंत्रण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चित्रकूट,

संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक पद्मश्री डॉ बी के जैन को भारत सरकार ने आखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS) रायपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया है, उनके अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इसी के क्रम में एम्स (AIIMS)रायपुर के कार्यकारी निदेशक ले. जनरल अशोक जिंदल ने चित्रकूट आकर शिष्टाचार भेंट करते हुए डॉ. बी.के. जैन को रायपुर एम्स(AIIMS) का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी और साथ ही रायपुर AIIMS आने का आमंत्रण दिया,वही डॉ जैन ने उनके आमंत्रण को स्वीकार करते जल्द ही दौरे पर आने और AIIMS रायपुर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने की बात कही ।एम्स रायपुर के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) दो दिवसीय दौरे पर श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट पहुँचे है। ले. जनरल अशोक जिंदल ने अपने चित्रकूट प्रवास के दौरान एम्स रायपुर की गतिविधियों, सेवाओं और हालिया उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी।साथ ही उन्होंने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन किया और संस्था द्वारा संचालित प्रकल्पों की सराहना की।
ले. जनरल अशोक जिंदल ने कहा, “एम्स रायपुर और सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट दोनों ही जनसेवा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। आपसी सहयोग और अनुभव के आदान-प्रदान से आने वाले समय में रोगियों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं श्री सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के प्रशासक डॉ इलेश जैन ने एम्स रायपुर के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंस जनरल अशोक जिंदल का श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट और श्री सदगुरू नेत्र चिकित्सालय की तरफ से पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें