*पितृ पक्ष की शुरुआत पर कड़ा धाम में श्रद्धालुओं ने पितरों को किया तर्पण*

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

 

कड़धाम कौशांबी: पितृ पक्ष के प्रारंभ होते ही श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की आत्मा की शांति और आशीर्वाद प्राप्ति के लिए धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत कर दी है। सोमवार की सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु कड़ा धाम के प्रसिद्ध बाजार घाट पर एकत्र हुए और वैदिक
विधि-विधान के साथ पितरों को जल तर्पण किया।इस अवसर पर वैदिक आचार्य अशोक के मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा जल अर्पित कर पितृ तर्पण किया। तर्पण के दौरान श्रद्धा और भक्ति का भाव स्पष्ट रूप से देखा गया।इस धार्मिक आयोजन में बार एसोसिएशन कौशांबी के पूर्व महामंत्री एडवोकेट लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, समाजसेवी राजेश कुमार मिश्र, जितेंद्र कुमार मिश्रा, ओमनीश तिवारी, संजय पाठक, नील कमल मिश्र, राहुल मिश्र, रवि मणि तिवारी, दिलीप पांडेय,मधुरेश मिश्र,चंद्रनंदन साहू सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और विधिवत कर्मकांड कर अपने पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।पितृ पक्ष के इस अवसर पर पंडित नील कमल मिश्र ने कहा कि यह समय पितरों की स्मृति को संजोने और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का होता है। इस दौरान धार्मिक स्थलों पर विशेष भीड़ देखी जा रही है और कड़ा धाम घाट एक बार फिर आस्था का केंद्र बन गया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें