कौशाम्बी—
कड़ा धाम कोतवाली के गाँव सौरई बुजुर्ग के पास खेतों में सरपतों के बीच एक युवती की अर्धनग्न लाश मिली थी। उक्त सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना कड़ा धाम पर मु0अ0सं0 180/25 धारा 103(1)BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान उक्त घटना को कारित करने वाले दो अभियुक्त प्रकाश में आये। आज एक सूचना के आधार पर उक्त दोनों अभियुक्तों 1-धीरज यादव पुत्र सदाशिव निवासी सौरई बुजुर्ग थाना कड़ा धाम (उम्र 25 वर्ष) व 2- पिंटू यादव पुत्र रामकरण निवासी बहिला का पूरवा थाना थरियांव, फतेहपुर( उम्र 22 वर्ष )को थाना कड़ा धाम पुलिस, SOG टीम व थाना पिपरी पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त गणों के कब्जे से एक-एक अदद तमंचा 315 बोर व खोखा व जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। दोनों घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय मंझनपुर भेजा गया है।अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।






