सैनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेले और बाजारों में चोरी करने वाले 9 गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशांबी– जिले के सैनी कोतवाली पुलिस टीम ने मेले और बाजारों में महिलाओं के मंगलसूत्र, चैन व अन्य वस्तुएं चोरी करने वाले 09 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कुल चोरी की गई 19 अदद मंगलसूत्र बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कौशांबी के आदेश पर गठित विशेष टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने आज पता चला कि मेले और भीड़-भाड़ वाली जगहों से महिलाएं मंगलसूत्र व अमूल्य वस्तुएं चोरी की घटनाओं से परेशान हैं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, टीम ने संदिग्धों की घेराबंदी कर छापा मारा। इस दौरान 07 महिलाएं और 02 पुरुष सवार साथ ऑटो में बैठे पाए गए, जिन्हें रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 315 बोर का 01 जिन्दा कारतूस, और 315 बोर का बारामद किया गया। ऑटो में बैठी 07 महिलाओं से पूछताछ के दौरान कई मंगलसूत्र बरामद हुए। इनके पास से पुलिस ने 19 चोरी के मंगलसूत्र और एक 05 सर्जिकल ब्लेड बरामद किया।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे एक गांव क्षेत्र से आते हैं जहां मेला या उत्सव होते हैं, उन्हीं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाएं बड़ी संख्या में होती हैं। वहां भीड़ का फायदा उठाकर वे चोरी करते हैं। महिलाएं गलती से मंगलसूत्र चोरी करते पाए जाने पर वे पुरुषों को खबर देकर सतर्क करते हैं ताकि आरोपी भाग न सकें।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय भेजा गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

यह विशेष टीम लगातार लोगों की सुरक्षा हेतु सतर्क है और इस प्रकार की घटनाओं पर कड़ी नजर रखेगी

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें