ग्रामीण क्षेत्रों में फूड प्रोसेसिंग का कार्य बेरोजगारों के लिए वरदान -अजय सोनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,-

जिला पंचायत सदस्य ने किया दो दिवसीय राष्ट्रीय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

सोमवार को सिराथू ब्लॉक के ग्राम नारा में राष्ट्रीय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं किसान नेता अजय सोनी रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने फीता काटकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फूड प्रोसेसिंग का कार्य बेरोजगार युवाओं के लिए वरदान साबित हो सकता है। इस से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे और लोग आत्मनिर्भर बनेंगे। आगे कहा कि ऐसे उपक्रमों से जुड़कर और प्रशिक्षण लेकर गांव के लोग रोजगार हासिल कर सकते हैं जिससे उनकी बेरोजगारी दूर हो सकती है।

कार्यक्रम में प्राविधिक प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज के निदेशक डॉ अनुज कुमार सिंह ने लोगों को स्वरोजगार हेतु फूड प्रोसेसिंग यूनिट से जुड़ने का आह्वान किया। इसी के साथ डॉ अनुज कुमार सिंह ने आचार और मुरब्वा बनाने समेत अन्य कई ग्रामीण कृषि उत्पाद के निर्माण को लेकर सरकारी स्तर पर किए जा रहे उपक्रमों पर प्रकाश डालते हुए बैंको से इस कार्य हेतु ऋण उपलब्ध कराए जाने की बात कही। इसी के साथ राष्ट्रीय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग कौशांबी के प्रभारी अमृत लाल ने स्थानीय मौजूद रहे लोगों को खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित विभिन्न उत्पादों के लिए प्रशिक्षण हेतु मार्गदर्शन किया। साथ ही बताया कि दो दिन लगातार लोगों को फूड प्रोसेसिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन नारा एग्रो फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम आयोजक जय प्रकाश पांडेय ने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में फूड प्रोसेसिंग के कार्यों से जुड़ने और ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार द्वारा आय अर्जित करने की बात कही। इस अवसर पर अमर सिंह, अनिल यादव, फूलसिंह, संजीत यादव, जुम्मन अली, बबिता देवी, सुमन देवी आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें