वोट चोरी के आरोप में सपा महिला नेत्रियों ने किया प्रदर्शन,बोली सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा दिए गए 18 हजार हलफनामे की चुनाव आयोग जारी करे सूची

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

यूपी के कौशाम्बी जिले मे चुनाव आयोग द्वारा भाजपा पार्टी से मिलकर वोट चोरी किए जाने के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी की महिला नेत्रियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को एक ज्ञापन सौंपा और चुनाव में धांधली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा चुनाव आयोग को जो 18 हजार हलफनामे दिए गए थे उन कर क्या हुआ,चुनाव आयोग उन 18 हजार मतदाताओं की सूची जारी करे और उनके बारे में सच्चाई बताए।

इस दौरा सपा की महिला नेत्रियों ने “वोट चोर गद्दी छोड़ो” के नारे लगाकर प्रदर्शन किया।इस मौके पर महिला नेत्रियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस दौरान समाजवादी पार्टी की महिला नेत्रियों के साथ सपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें