कौशाम्बी
संदीपन घाट थाना अंतर्गत मूरतगंज चौकी क्षेत्र के बलिहावा मोड़ के पास शनिवार शाम आठ बजे सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बस ने मार दी टक्कर जिससे मौके पर हुई मौत

जानकारी के अनुसार कंधई लाल पुत्र स्वर्गीय बेनी प्रसाद निवासी चकसहनपुर थाना मंझनपुर घर से साडू के यहां पट्टीपरवेजाबाद बड़ागांव जा रहे थे जैसे ही वह बलिहावा मोड के पास ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रहे थे वहीं तेज रफ्तार से प्रयागराज की तरफ से आ रही बस ने जोरदार टक्कर मार दिए जिससे मौके पर मौत हो गई मामले की सूचना मूरतगंज चौकी प्रभारी अजीत सिंह को मिली वह अपने हमराहियों के के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और भाग रहे बस को मूरतगंज चौराहा से पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया और मृतक के परिजनों को सूचना दिया जिससे परिजनों को सूचना मिलते ही रो रो कर बुरा हाल हो गया






