एम्स रायपुर के अध्यक्ष बनाए गए पद्मश्री डॉ बी के जैन*

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

चित्रकूट,

श्रीसद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट। ट्रस्टी एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध नेत्र चिकित्सकीय संस्थान सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक पद्मश्री डॉ. बुधेन्द्र कुमार जैन को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायपुर का अध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्ति भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से औपचारिक रूप से 14 अगस्त को गजट नोटिफ़िकेशन कर घोषित की गई।

डॉ. जैन, को इसी वर्ष उनके पाँच दशकों के नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है । उन्होने इस नई जिम्मेदारी के लिए भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय का हृदय से आभार प्रकट किया है, साथ ही उन्होंने परम पूज्य गुरुदेव रणछोड़दास जी महाराज की कृपा को भी अपने जीवनभर की सेवा भावना के प्रेरक के रूप में श्रेय दिया। साथ ही उन्होंने एम्स रायपुर के समस्त चिकित्सकीय एवं ग़ैर चिकित्सकीय कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन किया एवं रोगीयों के हित में और गतिपूर्वक कार्य करने की बात कही ।

डॉ. जैन ने यह संकल्प व्यक्त किया कि वे मानवता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करेंगे और रोगियों की भलाई, आरोग्य और निरामय जीवन के लिए और अधिक से अधिक प्रयास करेंगे। उनके अनुभव और निष्ठा के कारण AIIMS रायपुर में उनके नेतृत्व से मेडिकल शिक्षा, अनुसंधान और रोगियों की देखभाल के क्षेत्र में नई प्रगति की उम्मीद जताई जा रही है।

डॉ. जैन की उपलब्धियों और दृष्टिकोण ने चिकित्सा समुदाय में उन्हें व्यापक सम्मान दिलाया है, और उनकी नियुक्ति संस्थान के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें