आज कौशाम्बी प्रेसिडेंसी स्कूल,भीटी में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कृष्ण-लीला, माखन चोरी, रास-लीला और भजन प्रस्तुत कर अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजधज कर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद मंच पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों की मनमोहक नृत्य-नाटिकाओं और गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित अभिभावक और अतिथिगण ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल भारतीय संस्कृति से बच्चों को जोड़ते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित करते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कौशाम्बी प्रेसिडेंसी स्कूल के फाउंडर श्री देव बाबू एवं कौशाम्बी प्रेसिडेंसी स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती सीमा पवार मैम उपस्थित रही। सीमा पवार मैम ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि “जन्माष्टमी का पर्व हमारे जीवन में प्रेम, करुणा और सच्चाई का संदेश लाता है, और ऐसे आयोजनों से बच्चों के व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है।” वहीं देव बाबू ने कहा कि “भारतीय संस्कृति और परंपरा से बच्चों को जोड़ना हमारी जिम्मेदारी है, और विद्यालय इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।”
विद्यालय के प्राचार्य श्री हैदर अब्बास ने भी सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “यह पर्व हमें सत्य, धर्म और प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। हमें भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।”






