बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, तीन भाग निकले*

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, तीन भाग निकले*
*प्रयागराज न्यूज

पूरामुफ्ती पुलिस और एसओजी की शुक्रवार देर रात वैरियर तिराहे पर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग का जवाब देते हुए पुलिस ने गोली चलाई तो एक बदमाश जख्मी हो गया। उसके पैर में गोली लगी थी, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। गिरफ्तार बदमाश के पास से तमंचा कारतूस और बाइक बरामद हुई है। उसके खिलाफ कौशांबी और प्रयागराज में नौ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पूरामुफ्ती थाना प्रभारी मनोज सिंह को शुक्रवार देर रात जानकारी मिली कि कुछ बदमाश वैरियर तिराहे के पास से गुजरने वाले हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ ही एसओजी टीम को इसकी जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे। वैरियर तिराहे पर घेराबंदी कर दी। इसी बीच एसओजी आ गई। कुछ ही देर में दो बाइक सवार चार बदमाश आ गए। पुलिस ने रोका तो फायर करने लगे। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह बाइक लेकर गिर गया। जबकि उसके तीन साथी भाग निकले। गिरफ्तार बदमाश का नाम मुकेश पासी निवासी बैंसकाटी थाना करारी कौशांबी है। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें