जिलाधिकारी ने अझुवा के संबंध में एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों एवं उप जिलाधिकारी के साथ की बैठक

जिलाधिकारी ने अझुवा के संबंध में एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों एवं उप जिलाधिकारी के साथ की बैठक

निर्णय लिया गया कि सर्विस रोड पर से अतिक्रमण हटवाया जाएगा व कट बंद किया जाएगा

 

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज कार्यालय कक्ष में अझुवा के संबंध में एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों एवं उप जिलाधिकारी सिराथू के साथ बैठक की।
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए निर्णय लिया गया कि सर्विस रोड पर से अतिक्रमण को हटवाया जाएगा तथा कट को बंद किया जाएगा।जिलाधिकारी ने एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों से कहा कि सर्विस रोड पर से अतिक्रमण को हटवाने का कार्य तथा कट को बंद कराने का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाय।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More