खुलेआम हुक्का पी रहा यूपी पुलिस का ये जवान, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड

कौशाम्बी

खुलेआम हुक्का पी रहा यूपी पुलिस का ये जवान, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड

यूपी के कौशांबी जिले में एक पुलिस जवान का हुक्का पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही एसपी ने एक्शन लेते हुए तत्काल प्रभाव से सिपाही सस्पेंड कर दिया है। इसकी जांच कौशांबी सीओ को दे दी है। सिपाही के संस्पेंड के पुलिस में कर्मियों में हड़कंप मच गया है।


आपको बता दे कि सैनी कोतवाली में सिपाही संदीप जाट लगभग एक साल से तैनात है। बुधवार को सिपाही संदीप जाट का रील सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें सिपाही खुले आम हुक्का पी रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से सिपाही संदीप जाट पंजाबी गाने…… देसी बोला पे यो दुनिया नाचा रा छोरा जाट का! सिस्टम पे सिस्टम बैठा रा छोरा जाट का! के गाने पर हुक्का पीते झूम रहा है। वही एक वर्दी पहने हुए रील वायरल है।

वीडियो वायरल होते ही एसपी राजेश कुमार ने संज्ञान लेते हुए बड़ा एक्शन किया है। सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया और मामले की जांच कौशांबी सीओ जेपी पांडेय को सौंप दी है।

कौशांबी पुलिस ने x पर ट्वीट पर जवाब दिया है कि प्रकरण का संज्ञान लिया गया। प्रथम दृष्टया आरक्षी का आचरण अनुशासनहीन पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया गया है। जांच क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी द्वारा की जा रही है।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More