महिला का बनाया अश्लील वीडियो,शिकायत करने पर दबंगों ने महिला को पीटा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिला का बनाया अश्लील वीडियो,शिकायत करने पर दबंगों ने महिला को पीटा

कौशाम्बी में एक महिला का नहाते वक्त पड़ोसी द्वारा वीडियो बनाने का गंभीर मामला सामने आया है।आरोपियों के घर शिकायत करने गई महिला महिला व उसके ससुरालियों से मारपीट भी की गई है जिससे पीड़ित महिला व उसके ससुर को चोटें आई है। हैरानी की बात ये है कि पूरे मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज करने के बजाय पीड़ित के परिवार पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया है। थाना पुलिस से न्याय न मिलता देख पीड़ित महिला ने मंगलवार को एसपी से मिलकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां घर की छत पर नहा रही महिला का पड़ोसी अपनी छत से वीडियो बना रहा है। जब महिला की नजर आरोपी पर पड़ी तो उसने शोर मचाया। महिला ने तुरंत घर वालों को पूरी बात बताई। आरोप है कि जब पीड़ित महिला अपने ससुर के साथ पड़ोसी के घर शिकायत गई तो आरोपी अपने घर वालों संग पीड़िता पर टूट पड़े और मारपीट कर घायल कर दिया। जब पीड़ित घटना की शिकायत करने थाने पहुंची तो थाना पुलिस पीड़ित की शिकायत दर्ज करने की जगह विपक्षियों से मिलीभगत कर पीड़ित परिवार पर मुकदमा दर्ज कर दिया। सराय अकिल पुलिस की कार्यशैली से नाराज़ पीड़ित ने मंगलवार को एसपी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें