डिंपल यादव पर विवादित टिप्पणी से आक्रोश, सपा महिला सभा ने सौंपा ज्ञापन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

डिंपल यादव पर विवादित टिप्पणी से आक्रोश, सपा महिला सभा ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

मैनपुरी की सांसद और समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने विरोध जताया। मंगलवार को समय करीब 12:30 बजे महिला सभा की जिलाध्यक्ष एडवोकेट विभा यादव के नेतृत्व में दर्जनों सपा कार्यकर्ता पुलिस कार्यालय मंझनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक के नाम संबोधित ज्ञापन अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि डिंपल यादव महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हैं। वे लगातार महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा की पैरवी करती रही हैं। ऐसे में मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी न केवल एक सांसद का, बल्कि समस्त महिलाओं के सम्मान का अपमान है। यह बयान महिला गरिमा और सामाजिक मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाला है, जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता।

ज्ञापन में समाजवादी पार्टी महिला सभा ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर अगर समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज में महिलाओं के प्रति असम्मान को बढ़ावा मिलेगा। सपाइयों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कानूनी कदम नहीं उठाया गया, तो पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

इस अवसर पर महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव सोनी चौधरी, अनुराधा यादव, मीना सरोज, सीमा बानो, सपा जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव, आफताब शेख समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ज्ञापन सौंपने के बाद पार्टी नेताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान की लड़ाई में आगे रही है। किसी भी कीमत पर महिला जनप्रतिनिधियों के मान-सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें