स्कूल गया बच्चा 48 घंटे बाद भी नही लौटा, अनहोनी की आशंका पर पुलिस से शिकायत

स्कूल गया बच्चा 48 घंटे बाद भी नही लौटा, अनहोनी की आशंका पर पुलिस से शिकायत

कौशांबी  सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू स्थित KPS स्कूल में पढ़ने वाला कक्षा 9 का एक छात्र जो कि शुक्रवार की सुबह स्कूल वैन से स्कूल गया था। पर छुट्टी के बाद भी घर नही लौटने पर परिजन परेशान है। अनहोनी की आशंका पर पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावा चकिया की रहने वाली बबिता सिंह पत्नी मानसिंह ने बताया कि उनका बेटा अभिषेक सिंह उम्र 15 वर्ष‌ सिराथू स्थित KPS स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है। 25 जुलाई की सुबह तकरीबन 7.00बजे स्कूल की फोर्स ट्रेवेरल वाहन नं0 UP 73 T 8031 गाड़ी में बैठ कर स्कूल गया था। पर बीती देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो खोज करने पर ड्राइवर से पूछताछ में पता चला कि सुबह स्कूल जाते समय ही ड्राइवर मनीष साहू से यह कहकर रास्ते में उतर गया कि रिस्तेदारों के साथ दर्शन करने जा रहा हूं ।

गाड़ी के ड्राइवर ने सिराथू ओवर ब्रिज के पास हरी स्वीट हाउस पार करके उस उतार दिया था। जिससे वह घर नही आया। बेटे के घर न लौटने से पारिवारिक जन परेशान है। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं इस पूरे मामले में गायब हुए बेटे को ढूंढने में पुलिस पर उसकी मां ने लापरवाही का आरोप लगाया है।

 

रिपोर्ट- ताज उद्दीन/कौशाम्बी

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More