ब्लाक परिसर में तलाक को लेकर बवाल: लड़की पक्ष ने लड़के वालों पर बरसाईं लाठियां और बेल्ट, मारपीट का वीडियो वायरल

कौशाम्बी

*ब्लाक परिसर में तलाक को लेकर बवाल: लड़की पक्ष ने लड़के वालों पर बरसाईं लाठियां और बेल्ट, मारपीट का वीडियो वायरल*

कौशाम्बी जिले के मंझनपुर ब्लाक परिसर में बुधवार को तलाक के विवाद ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। परिवार न्यायालय में तलाक के लिए पहुंचे दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, फिर बात इतनी बढ़ गई कि लड़की पक्ष के दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडों और बेल्ट से लैस होकर लड़के पक्ष पर हमला बोल दिया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ब्लाक परिसर में अचानक हुए इस झगड़े से वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। दबंगई दिखाते हुए लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के कई लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

घटना करारी थाना क्षेत्र के मोलानी गांव के लोगों से जुड़ी बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थल पर इस तरह की गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

रिपोर्ट- ताज उद्दीन

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More