सैनी कोतवाली के नेशनल हाईवे में लाठी चार्ज प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई

*सैनी कोतवाली के नेशनल हाईवे में लाठी चार्ज प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई*

*कौशांबी न्यूज ✒️ SHABBAR ALI*

सैनी इलाके में प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार शाम हुए लाठी चार्ज का मामला लखनऊ तक पहुंचते ही पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए हैं। सैनी इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया लाइन हाजिर और पथरावां चौकी प्रभारी आलोक राय सहित दो दारोगा निलंबित किए जा चुके हैं। अन्य पुलिस कर्मियों ने किस स्तर पर क्या लापरवाही की, इसकी जांच एसपी ने सीओ सिटी शिवांक सिंह को सौंप दी है। माना जा रहा है कि सीओ की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद लापरवाही साबित होने पर कई और पुलिस कर्मचारियों पर भी गाज गिर सकती है। महकमे में इस बात की चर्चा जोरों पर है।


सैनी थाना क्षेत्र के एक युवक पर 28 मई को पड़ोसी ने अपनी आठ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसी रोज आरोपी का चालान कर दिया था। बुधवार दोपहर संदिग्ध दशा में जहर निगलने से उसके 45 वर्षीय पिता की मौत हो गई थी। मौत से पहले गंभीर हालत में परिवार वाले व ग्रामीण आरोपी के पिता को सैनी थाना ले गए थे। वहां के बाद सिराथू सीएचसी में भी हंगामा किया था। उनका आरोप था कि ग्राम प्रधान उनके पिता, भाई, रिश्तेदार व पीड़ित बालिका के पिता ने युवक को पहले दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर जेल भेजवाया। इसके बाद उसके पिता को जहर देकर मार डाला। जहर देने के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज पाई थी। गुरुवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले लाश लेकर गांव के मोड़ पर पहुंचे और शव बीच सड़क पर रखकर प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय मार्ग जाम कर दिया था। उनकी मांग प्रधान समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की थी। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। मामला लखनऊ तक पहुंचा तो डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रमुख सचिव गृह को जांच सौंपी। इसकी जानकारी शनिवार को एक्स पर पोस्ट करके दी। इसी के बाद एसपी ने देर रात सैनी इंस्पेक्टर व दो दरोगाओं पर कार्रवाई की। बताया कि सीओ सिटी को जांच दी गई है। किसी भी स्तर पर पुलिस कर्मचारियों का दोष पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More