ग्रीष्मावकाश के बाद पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चों ने खेलकूद, मिक्की हाउस और स्वीमिंग पूल में की मस्ती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

समर कैम्प का उद्घाटन करने पहुँची जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर

ग्रीष्मावकाश के बाद पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चों ने खेलकूद, मिक्की हाउस और स्वीमिंग पूल में की मस्ती

परिषदीय स्कूलों में समर कैंप शुरू छात्र-छात्राओं ने उठाया लुत्फ

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बुधवार से बीआरसी सिराथू परिषदीय स्कूलों में शासन के निर्देश पर समर कैम्प का आयोजन शुरू किया गया। बच्चों ने समर कैंप में लगाए गए मिक्की हाउस, झूला, जंपिंग, वाटर पार्क के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के खेलों की कराई गई एक्टिविटीज का भरपूर आनंद उठाया।

कड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग में आयोजित समर कैंप का मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी कड़ा नीरज कुमार उमराव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

;

 

मुख्य अतिथि ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों के बच्चे पढ़ते हैं। जिन्हें कांवेंट में मिलने वाली सुविधाएं से वंचित रहना पड़ता था। इस बार शासन के निर्देश पर आयोजित कराए जा रहे समर कैंप से बच्चे इसका आनंद उठाएंगे और उनका सर्वांगीण विकास होगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि ब्लॉक के समस्त कंपोजिट और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के विकास के लिए समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बच्चे गर्मी में विभिन्न एक्टिविटीज से दक्ष होंगे वहीं स्कूल के प्रति उनकी निरंतरता बनी रहेगी। प्रधानाध्यापक ने प्रधानाध्यापक अजय साहू ने कहा कि शासन के निर्देश का विद्यालय की तरफ से शत प्रतिशत पालन किया जा रहा है।

शिक्षक अनूप सिंह ने बच्चों को योगाभ्यास व शिक्षक शिवम् केसरवानी ने स्मार्ट टीवी के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सचित्र वर्णन वृत्तांत बताया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष गीता देवी, शिक्षिका रूपा साहू, राठौर शशि देवी, राम प्रसाद, राजेश कुमार वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह अनुदेशक पूजा श्रीवास्तव व राजकुमार साहू सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें