मेरा नाम सिद्वार्थ सिंह है मैं गोली से बात करता हूं

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 

SHABBAR ALI/7007720588

♥वकील नहीं होते तो बंद करके मारता और तुम्हारा इनकाउंटर दिखा देता

♠एसओ पिपरी के खिलाफ चायल के अधिवक्ता हुए लामबंद, चायल-मनौरी मार्ग किया जाम

पिपरी एसओ के खिलाफ चायल तहसील के अधिवक्ता शुक्रवार को लामबंद हो गए। एसओ पिपरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चायल-मनोरी मार्ग को जाम कर दिया। अधिवक्ता एसओ पिपरी पर अभद्रता करने और एनकाउंटर करने का आरोप लगाकर आक्रोशित थे। सड़क जाम होने की जानकारी मिलने के बाद सीओ कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ के तीन घंटे में मामले का निस्तारण कराने का आश्वासन देने के बाद अधिवक्ताओं ने सड़क को खाली किया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।

चरवा थाने के हौसी मजरा काजू गांव निवासी प्रवेश कुमार यादव पेशे से अधिवक्ता हैं। वह चायल तहसील में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को वह स्टाम्प लाइसेंस नवीनीकरण की रिपोर्ट लगवाने के लिए पिपरी थाना गए थे। थाना परिसर में घंटों इंतजार के बाद एसओ पिपरी सिद्वार्थ सिंह ने उन्हें अपने चैम्बर में बुलाया। अधिवक्ता के अनुसार एसओ बड़ी ही उदासीनता से उनसे पेश आए। आरोप है कि चैम्बर से बाहर निकलते समय दरवाजा तेज से बंद हो जाने पर एसओ सिद्वार्थ सिंह आगबबूला हो गए। अंदर बुलाकर अधिवक्ता से कहा कि दरवाजा तुमने बनवाया था। मेरा नाम सिद्वार्थ सिंह है, मैं गोली से बात करता हूं। आप वकील हो नहीं तो बंद करके इतना मारता और तुम्हारा इनकाउंटर दिखा देता, मेरा नाम पूरे उत्तर प्रदेश में छाया है। मेरे पास दो-दो चार्ज है। किसी तरह थाने से निकलकर अधिवक्ता ने अपनी जान बचाई। प्रवेश कुमार ने मामले की जानकारी बॉर एसोसिएशन को दी। जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित बॉर एसोसिएशन चायल के अधिवक्ताओं ने मीटिंग के बाद एसओ पिपरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चायल-मनौरी मार्ग जाम कर दिया। लगभग एक घंटे के बाद कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने तीन घंटे में मामले का निस्तारण कराने का आश्वासन अधिवक्ताओं को दिया। इसके बाद जाकर जाम समाप्त हो सका।

————————

जाम से सड़क के दोनों तरफ लगी रही वाहनों की कतारें

शुक्रवार दोपहर चिलचिलाती धूप में एसओ पिपरी के खिलाफ आक्रोशित अधिवक्ताओं ने मनौरी-चायल मार्ग जाम कर दिया। एक घंटे तक चले जाम में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। काफी वाहनों को पुलिस ने मखऊपुर तिराहे और चलोली मोड़ के पास से डायवर्ट करा दिया। इसके बाद भी तहसील के सामने सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। सीओ के समझाने के बाद जाम समाप्त हो सका। इस एक घंटे के चक्का जाम में वाहनों में बैठी सवारियां गर्मी से बेहाल रहीं।

———————-

मीटिंग हाल में पहुंचकर सीओ-एसडीएम ने अधिवक्ताओं को मनाया

जाम समाप्त होने के बाद मीटिंग हाल में अधिवक्ता बैठक कर कर रहे थे। इसी दौरान एसडीएम आकाश सिंह और सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी पहुंच गए। उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ वार्ता कर उन्हें मनाने का प्रयास किया। अधिवक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सोमवार तक एसओ पिपरी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो मंगलवार से वह लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल करते हुए आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। सीओ ने बताया कि उन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है। मामले की जांच कराकर निस्तारण कराने का आश्वासन अधिवक्ताओं को दिया है।

——————————-

बोली कौशाम्बी पुलिस

आवेदक धीरेन्द्र कुमार पुत्र मानिकचन्द्र निवासी चायल खास थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी द्वारा स्टाम्प विक्रय हेतु लाइसेंस नवीनीकरण के क्रम में पुलिस विभाग से चरित्र सत्यापन कराने हेतु आवेदन पत्र दिया गया था। आवेदन पत्र के जांच के दौरान थाना स्थानीय के अभिलेखों के अवलोकन से पाया गया कि आवेदक उपरोक्त के विरुद्ध थाना पिपरी पर मु0अ0सं0 410/2016 धारा 419/420 भादवि पंजीकृत है। उक्त अभियोग में विवेचना के उपरांत साक्ष्य के अभाव में अंतिम रिपोर्ट मा० न्यायालय प्रेषित की गयी है। जिसे अभी तक मा० न्यायालय द्वारा स्वीकृत नहीं किया गया है। इसी वजह से थानाध्यक्ष पिपरी द्वारा चरित्र सत्यापन की संस्तुति नहीं की गयी है। जिससे नाराज होकर अधिवक्तागण द्वारा पेशवंदी में आरोप लगाए जा रहे है जो पूर्णत: असत्य व निराधार है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More