रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़े गए अवर अभियंता व लाइनमैन, 10 हजार की मांग पर एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

_*कौशाम्बी–*_

_*रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़े गए अवर अभियंता व लाइनमैन, 10 हजार की मांग पर एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई*_

_कौशाम्बी जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही करते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश की प्रयागराज टीम ने बिजली विभाग में तैनात अवर अभियंता और एक संविदा कर्मी को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्यवाही थाना पश्चिम शरीरा के अंतर्गत आने वाले विद्युत उपकेन्द्र कार्यालय में अंजाम दी गई।_

_शिकायतकर्ता मनोज कुमार पुत्र राजपाल निवासी ग्राम हटवा अब्बासपुर थाना महेवाघाट, जनपद कौशाम्बी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें प्रयागराज निवासी सावत्री देवी द्वारा वार्ड नं. 13 संतगाडे नगर, पश्चिम शरीरा में खरीदे गए मकान की मरम्मत और बिजली कनेक्शन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जब मनोज कुमार ने मकान के लिए ऑनलाइन बिजली कनेक्शन हेतु आवेदन किया, तो उसके निरीक्षण व स्वीकृति के नाम पर विद्युत उपखण्ड कार्यालय झारखण्डी, पश्चिम पूरब शरीरा में तैनात अवर अभियंता आकाश सिंह ने 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।

_मनोज कुमार ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की। टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जाल बिछाया और शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 अवर अभियंता आकाश सिंह पुत्र राज सिंह, निवासी कादिलपुर, थाना एयरपोर्ट, प्रयागराज और उनके सहयोगी मंजीत कुमार पुत्र श्रीपाल, निवासी बलिपुर टाटा, थाना चरवा, जनपद कौशाम्बी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।_

_इस कार्रवाई के दौरान टीम के सदस्यों के साथ सरकारी गवाह भी मौजूद थे। टीम ने रिश्वत की रकम को बरामद कर दोनों आरोपियों को मंझनपुर थाना ले जाकर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7/12 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और यह भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।_

_पुलिस और भ्रष्टाचार निवारण संगठन का कहना है कि इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है और भविष्य में भी इस प्रकार की पारदर्शिता के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।_

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें