कौशाम्बी,
मिट्टी का टीला ढहने से पांच महिलाओं की मौत के बाद पीड़ित परिजनों से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने की मुलाकात,पोछे आंसू,सरकार से मृतकों को 25 लाख व घायलों को 5 लाख की सहायता राशि दी जाने की अपील की,
यूपी के कौशाम्बी जिले में कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 6 बालाजी नगर टीकरडीह में मिट्टी खोदाई के दौरान मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा ढह जाने के कारण 28 अप्रैल को सुबह एक किशोरी समेत 5 महिलाओं की मौत हो गई थी, वही 3 लोग गंभीर घायल हो गए थे, घटना ने जानकारी जैसे ही कांग्रेस पार्टी के मुखिया राहुल गांधी को हुई तो उन्होंने पीड़ित परिवार का दर्द बांटने के लिए प्रतिनिधि मंडल के रूप में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को कौशाम्बी भेजा।
गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय एवं कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और पीड़ित परिवार के लोगो से मिलकर उनसे हाल जान और उनके आंसू पोछे।
अजय राय ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि सरकार को सभी मृतकों के परिजनों को 25- 25 लाख रुपए की सहायता राशि देनी चाहिए व मृतकों के परिजनों में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देनी चाहिए, जिससे पीड़ित परिवार के लोगो को भरन पोषण करने में किसी प्रकार दिक्कतों का सामना न करना पड़े और 3 लोग जो इस घटना में घायल हुए है उन सभी को 5 लाख की सहायता राशि दी जाए।
जिससे पीड़ित परिवार को भरन पोषण करने में मदद मिल सके।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार की जातिगत जनगणना को लेकर कहा कि भाजपा के लोग हमारे नेता राहुल गांधी का जातिगत जनगणना किए जाने की बात को लेकर मजाक बनाया करते थे, आज सरकार हमारे दूरदर्शी नेता राहुल गांधी की बातों को मानने पर मजबूर हो गई है ,इस लिए अब सरकार जातिगत जनगणना लागू करने पर विचार कर रही है।
पहलगांव हमले पर अजय राय ने मौजूदा सरकार को घेरते हुए कहा हमारे नेता राहुल गांधी पहलगांव में शहीद हुए लोगो के परिवार से मिल रहे है तो वही देश के प्रधान मंत्री के पास अभी तक किसी भी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए समय नहीं है।






