पहलगाम:चरवा चौराहे पर किसानों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल किया पुतला दहन

भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत चरवा के खुर्द से चौराहे तक पहलगाम आतंकी हमले का विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में इलाके के किसान शामिल हुए और घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए चोराहे पर आतंकवाद ओर पाकिस्तान का पुतला फूंका।

भारतीय किसान यूनियन अम्बावता ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में चरवा खुर्द से चरवा चौराहे तक पाकिस्तान की शव यात्रा निकाली फिर पुतला फूंका गया। संगठन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का पोषक बन गया है। ये जो नरसंहार पहलगाम में किया गया। इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। अब बहुत हो चुका है अब पाकिस्तान को केंद्र सरकार की तरफ से सबक सिखाना चाहिए। वहीं, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाम हसन ने कहा कि पाकिस्तान के पापों का घड़ा भर चुका है। अब उसे उसके किए की सजा देने का वक्त आ गया है। ऐसे में केंद्र सरकार को आतंकवाद के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहिए। उन्होंने सरकार से कड़े फैसले की मांग की। अब समझौता नहीं, आतंकवाद का स्थायी समाधान चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद मुर्दाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर मृतक सैलानियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। प्रदर्शन की अगुवाई भाकियू अम्बावता के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने किया। इस मौके पर नन्हे तिवारी, संजीव पांडेय, रामप्रकाश पाठक, अश्वनी कुमार, यशवंत सिंह, ऊषा देवी राजपूत, कमला देवी, गोविंद नारायण मिश्र, जितेंद्र यादव, राजकुमार राजपूत, रामदेव, मुन्ना लाल, अशोक कुमार और पंचम लाल आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें