खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।
कौशांबी न्यूज/SHABBAR ALI/7007720588
तहसील चायल के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा स्थित सावित्री बाई फुले राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय की मेधावियों को एसडीएम ने शनिवार को सम्मानित किया है। जिन बालिकाओं ने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हे सम्मान से प्रमाण पत्र और मेडल देकर आगे बढ़ने के लिए टिप्स दिए।
सावित्री बाई फुले राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में शनिवार को शिक्षक और अविभावक मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम चायल आकाश सिंह व विशिष्ठ अथिति जिला अल्प संख्यक अधिकारी सुनीता मंडार रहीं। कक्षा छह में प्रथम आने वाली छात्रा पलक, द्वितीय अनुपमा और तृतीय मोनिका, कक्षा सात की प्रथम इशिका,द्वितीय दीपा और तृतीय राधिका, कक्षा आठ की प्रथम अदिति पाल, द्वितीय पायल पाल और तृतीय शालिनी, कक्षा नौ की प्रथम अर्पिता सिंह, द्वितीय दामिनी सिंह और तृतीय अंशिका, कक्षा 10 की महक सेन, शिल्पा और अनुष्का को क्रमश: कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने पर प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं और अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मन में लक्ष्य रखकर और मेहनत से पढ़ाई करके कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को उच्च अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उनके सवालों का जवाब देते हुए बताया कि एकाग्रता के साथ मेहनत करने से सफलता मिलती है और शिक्षा का कोई विकल्प नहीं है। कहा कि जैसे विद्यालय में शिक्षकों का योगदान बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण होता है, वैसे ही घर पर माता-पिता का सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है। माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों का मार्गदर्शन करें, उन्हें सकारात्मक वातावरण दें और उनके सपनों को समर्थन प्रदान करें। आज के दौर में एक बेहतर कैरियर काउंसलिंग की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। पहले के समय में कैरियर विकल्प सीमित थे, जैसे डॉक्टर, इंजीनियर या आईएएस/पीसीएस अधिकारी बनना, लेकिन आज के समय में विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। छात्राओं को चाहिए कि वे अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार सही मार्ग का चयन करें और भविष्य की ओर अग्रसर हों। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें नए युग की संभावनाओं से अवगत कराना था। इस मौके पर प्रधानाचार्या ऋतु कुमारी समेत विद्यालय स्टाफ और अभिवावक मौजूद रहे।







