सर्किल रेट वृद्धि को लेकर एसडीएम ने सभागार में वकीलों संग की बैठक

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

तहसील चायल सभागार में शनिवार को एसडीएम ने सभागार में अधिवक्ताओं संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से सर्किल रेट वृद्धि को लेकर चर्चा किया। बैठक में तहसील बॉर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

एसडीएम आकाश सिंह ने बैठक में अधिवक्ताओं से कृषि, आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक आदि भूमि के बारे में जानकारी ली। सर्किल रेट वृद्धि पर चर्चा करते हुए उनसे सुझाव मांगे। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सर्किल रेट वृद्धि को लेकर विरोध जताते हुए कहा कि आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक भूमि का पहले से ही सर्किल रेट अधिक है। कृषि योग्य भूमि पर मामूली सर्किल रेट बढ़ाया जा सकता है। आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक भूमि पर सर्किल रेट बढ़ाये जाने पर उन्होंने कलमबंद हड़ताल की चेतावनी दी है। एसडीएम ने कहा कि वह डीएम से सर्किल रेट वृद्धि पर चर्चा कर जल्द ही दोबारा बैठक करेंगे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अजीत सिंह, राधे मोहन, सगीर अहमद, रिजवान अहमद, सुखलाल यादव, राकेश पाल, सुरेंद्र सिंह, सुधाकर त्रिपाठी, धारा यादव, धर्मेंद्र यादव, संतोष श्रीवास्तव, अलकमा उस्मानी, नूरुत जमा, मो. शाहरुख, शनिचंद्र मिश्र, विजय तिवारी, शिवम् ओझा और मो. आमिर आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More