एनडी गर्ल्स एंड बॉयज इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, हाईस्कूल और इंटर में रहा 100% परिणाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

 

एंडी गर्ल्स एंड बॉयज इंटर कॉलेज भरवारी कौशांबी

एनडी गर्ल्स एंड बॉयज इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, हाईस्कूल और इंटर में रहा 100% परिणाम |

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) द्वारा सत्र 2024-25 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम जैसे ही घोषित हुए, ND Girls Boys Inter College ने एक बार फिर से अपने शैक्षणिक उत्कृष्टता की मिसाल पेश करते हुए 100 प्रतिशत सफलता प्राप्त की। इस शानदार उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र में स्कूल का नाम रोशन कर दिया है।

विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने न केवल उत्तीर्णता हासिल की, बल्कि कई छात्रों ने प्रथम श्रेणी एवं विशिष्ट अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। परिणाम आते ही विद्यालय में जश्न का माहौल बन गया। अभिभावकों की उपस्थिति में छात्रों को माला पहनाकर और मिठाइयाँ खिलाकर भव्य रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान तालियों की गूंज और चेहरों पर खुशी की चमक देखने लायक थी।

कक्षा 10 के मेधावियों का परिणाम
स्नेहा चौधरी 88.16%, शिवम सिंह 86.66%, निखिल सोनी 85.33%, श्रद्धा विश्वकर्मा 85.16%, अभिषेक पटेल 84.16 %

कक्षा 12 के मेधावियों का परिणाम
काजल भारती 81%, सुहानी सिंह 79.20%, अनुराधा यादव 76.20%, श्रद्धा शुक्ला 72.20%, कृष्णा मिश्रा 72.20 %

इस गौरवपूर्ण अवसर पर संस्थान के चेयरमैन व निवर्तमान विधायक श्री संजय कुमार गुप्ता जी ने विद्यालय प्रांगण में पहुँचकर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “यह सफलता केवल छात्रों की नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। आज के ये बच्चे ही कल के भारत निर्माण की नींव हैं। हम सभी को इनकी सफलता से सीख लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।”

संस्थान की निदेशक श्रीमती सीमा पवार जी ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता शिक्षकों की कड़ी मेहनत, छात्रों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बच्चों को हर संभव सुविधा और मार्गदर्शन दिया जाएगा ताकि वे और ऊँचाइयों को छू सकें।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मयंक कुमार मिश्र ने भी अपने प्रेरणादायक शब्दों में विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “यह परिणाम हमारे शिक्षण गुणवत्ता का प्रमाण है। हम भविष्य में और बेहतर परिणामों की ओर अग्रसर हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि हर बच्चा न सिर्फ परीक्षा में, बल्कि जीवन में भी सफल हो।”

विद्यालय प्रबंधन ने टॉप करने वाले विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरण का भी आयोजन किया है। इसके अतिरिक्त, विशेष मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने इस सफलता को मिलकर मनाया और ND Girls Boys Inter College को क्षेत्र का गौरव बढ़ाया ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें