कौशाम्बी जिले में मामी के प्रेम में पागल युवक ने मामा की कर दिया था हत्या,पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

कौशाम्बी जिले में मामी के प्रेम में पागल युवक ने मामा की कर दिया था हत्या,पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

कौशांबी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां भांजे ने मामी के प्यार में इस हद तक अंधा हो गया कि अपने ही मामा की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने महज 24 घंटे में इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बजहा गांव की है। जहा शुक्रवार की सुबह महेंद्र प्रजापति उर्फ छोटू (28 वर्ष) का खून से लथपथ शव पेड़ के नीचे पड़ा मिला था।

जांच में पता चला कि महेंद्र गुरुवार शाम को अपने भांजे आकाश के साथ प्रयागराज से निकला था, लेकिन रातभर घर नहीं पहुंचा। परिवार ने जब कॉल किया तो पहले बात हुई लेकिन फिर मोबाइल बंद हो गया। अनहोनी की आशंका के बीच पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली और शक की सुई आकाश पर टिक गई।

पूछताछ में आकाश ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह अपनी मामी की बहन यानी साली से प्यार करता था। इसी को लेकर मामा महेंद्र उसे धमकाने लगा था। डर और गुस्से में आकर आकाश ने अपने चचेरे भाई रोहित और दोस्त विजय भारती उर्फ छोटू के साथ मिलकर महेंद्र को शराब पिलाई और फिर ईंट से सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से खून से सने कपड़े और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

सीओ चायल सत्येंद्र तिवारी ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए कहा कि पुलिस ने 24 घंटे में हत्या का राजफाश कर तीनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More