बीजेपी के शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ सह संयोजक मलयज शर्मा ने जिला एवं सत्र न्यायालय कौशांबी में अधिवक्ताओं के चैंबर में पहुंचकर नव संवत्सर 2082 की बधाई दी

कौशांबी

जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ सह संयोजक मलयज शर्मा ने जिला एवं सत्र न्यायालय कौशांबी में अधिवक्ताओं के चैंबर में पहुंचकर नव संवत्सर 2082 की बधाई दी।आगामी स्नातक चुनाव हेतु मतदाता फॉर्म भरने के लिए अनुरोध करते हुए कहा कि आगामी वर्ष में स्नातक चुनाव प्रदेश में होने वाले हैं जिसके लिए मतदाता फॉर्म भर जाएंगे ,वहीं अधिवक्ताओं ने मलयज शर्मा के पिता स्वर्गीय डॉक्टर यज्ञ दत्त शर्मा पूर्व एमएलसी के कार्यों को याद भी किया। अधिवक्ताओं से मुलाकात के उपरांत पूर्व अध्यक्ष मंझनपुर रामनरेश केसरवानी के आवास पर बैठक हुई। बैठक में शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के सहसंयोजक मलयज शर्मा ने कहा कि स्नातक चुनाव हेतु हम सभी को तैयारी अभी से प्रारंभ करनी होगी उन्होंने कहा कि हर चुनाव मतदाताओं पर निर्भर है जितना अधिक से अधिक मतदाताओं के फार्म भरवा लेंगे तभी वह अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। साथ में यह भी कहा कि वह अपने पिता डॉक्टर यज्ञदत्त शर्मा द्वारा कराए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे और हर वर्ग हर क्षेत्र में सब की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे सभी की समस्याओं का निराकरण कराते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि हम सभी को टीम भावना शिकार करना होगा और सभी शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों अधिवक्ताओं कृषकों युवाओं एवं चिकित्सक के साथ-साथ महिलाओं के फॉर्म भी भी भरवाने होंगे। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन रामनरेश केसरवानी, भाजपा नेता चंद्र दत्त शुक्ला,हिमांशु केसरवानी, पूर्व महामंत्री एडवोकेट लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, एडवोकेट गोपाल जी शुक्ला,नीरज शुक्ला, प्रमोद कुमार पांडेय,अजय पांडेय,एडवोकेट पंकज शुक्ला,नीलू चौरसिया सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More