कौशांबी
देवीगंज के जीपीएस पब्लिक स्कूल में रिजल्ट डे का उत्साह
विकास खंड कड़ा के नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के देवीगंज स्थित जी पी एस पब्लिक इंटर कॉलेज में रिजल्ट वितरण का दिन उत्साह से भरा रहा। बच्चों को अंक पत्र मिलते ही उनके चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सच्चिदानंद त्रिपाठी ने स्कूल के टॉप थ्री छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया। उन्होंने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में कड़ाधाम थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी, डीएलएड प्रवक्ता नील कमल मिश्र,शिक्षक रणविजय निषाद,समाजसेवी राजेश मुन्ना साहू, मोनू मोदनवाल ,शशि कमल मिश्रा ,रजनीश मिश्र के साथ छात्रों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। यह आयोजन बच्चों के लिए प्रेरणादायक रहा और उनके उज्जवल भविष्य की झलक दिखाई दी।







